मुरादाबाद में शुक्रवार को झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।