उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और रेल प्रशासन के बीच स्थायी वार्ता तंत्र का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। उरमू के महामंत्री व एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष बीसी शर्मा इस बैठक में शामिल होने पहुंचे और डीआरएम समेत सभी अधिकारियों से मिले। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद मंडल स्तर से विवरण भेजने के लिए रेल प्रशासन के सामने सुझाव रखे।