मुरादाबाद जिले के ग्राम प्रधानों ने ऑडिट होने तक मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यों को बाधित रखने का निर्णय लिया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना उनका मुख्य लक्ष्य है। पंचायत भवन में ग्राम संघ प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा आडिट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अधिभार को समाप्त करने के लिए ऑडिट विभाग के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में फिर तिथि निर्धारित करना चाहिए।