यह नया भारत है। यह न तो किसी के सामने झुकता है और न ही डिगता है बल्कि आंखों में आंखें डालकर बातें करता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया गया था। पाकिस्तान की नींद अब स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल को देखकर उड़ गई है। यह बातें दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भाजयुमो की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सरकारी नारा नहीं बल्कि यह हर भारतीय का संकल्प है।