फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अप्रैल को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा का होगा आगमन

Vimal Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 07:55 PM IST

वैदिक धर्म संस्थान के जिला समन्वयक अभिनव सिंह ने कहा कि मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा का आगमन मुरादाबाद से पांच अप्रैल को होने जा रहा है। रामगंगा विहार में वैदिक धर्म संस्थान एवं ऑर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में जिला समन्वयक अभिनव सिंह ने कहा कि 1024 ईस्वी के उस युद्ध में लगभग 50 हजार लोगों ने अपनी जान की आहुति दी। लेकिन मूल शिवलिंग की रक्षा नहीं हो सकी। खंडित शिवलिंग के कुछ अंश अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने दक्षिण भारत ले गए। वर्ष 1924 में अग्निहोत्री पंडितों ने कांची के शंकराचार्य से मार्गदर्शन प्राप्त किया। शंकराचार्य ने निर्देश दिया कि उचित समय आने तक इनकी पूजा जारी रखें और भविष्य में दक्षिण भारत में शंकर नाम के संत को यह शिवलिंग सौंप दें। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 15 जनवरी 2025 को सीताराम शास्त्री की ओर से बेंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग प्रदान किया गया। गुरुदेव ने इस पावन शिवलिंग को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में यह यात्रा पांच अप्रैल को मुरादाबाद पहुंचेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी अभिनव अग्रवाल ने बताया पांच अप्रैल को शाम चार बजे एमआईटी परिसर में मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर जिला शिक्षक समन्वयक सीए पुनीत बर्मन, आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर रोहित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विभा अरोड़ा, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें