मुरादाबाद में तीन यूपी बटालियन एनसीसी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी और मेजर राजीव ढल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जीके इंटर कॉलेज और पारकर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।