दिव्या सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में पर्यावरण मित्र समिति की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को थीम बनाकर आकर्षक चित्र बनाए। मूल्यांकन के बाद प्रथम स्थान पूर्णिमा, द्वितीय स्थान पिंकी श्रीवास्तव और तृतीय स्थान तान्या सैनी ने हासिल किया।