उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के आदेश का विरोध किया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मंडल मंत्री सर्वेश शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक मौजूद रहे।