मुरादाबाद ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने जिला बेसिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रविवार को ऑनलाइन माध्यम से विरोध व्यक्त किया गया। सोमवार को जुलूस के रूप में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा मुशाहरा ग्राउंड ने प्रदर्शन किया।