राजकीय इंटर कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं ने मुगलपुरा थाने का भ्रमण किया। इस दाैरान छात्र-छात्राओं ने थाने के कामकाज और एफआईआर के बारे में जानकारी हासिल की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकेश राणा ने उन्हें महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।