गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में साइबर सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले चरण में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों का सीधा प्रसारण छात्राओं को दिखाया गया। वहीं दूसरे चरण में मुख्य अतिथि व वक्ता सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने साइबर क्राइम और डिजिटल सुरक्षा विषय पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बन चुका है और प्रत्येक नागरिक को सजग रहकर तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए।