कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (मंगूपुरा) मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला परिसर का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने अखबार की छपाई, विज्ञापन के बारे में विस्तार से जाना। इसके अलावा संपादकीय, विज्ञापन, प्रसार विभागों के बारे में जानकारी ली। प्रिंटिंग विभाग में जाकर अखबार की छपाई और रंगों के बारे में जाना। स्कूल के शिक्षक योगेंद्र सिंह, ज्योति राजपूत मौजूद रहे।