फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कड़ी जांच

विमल शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:57 PM IST

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों के रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घटना के बाद से ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और ट्रेनों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और पार्किंग क्षेत्र में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें