सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि सरकार बताए आखिर उन्हें सुरक्षा क्यों दी थी। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है लेकिन जब सुरक्षा दी गई थी तो उन्होंने सरकार से लिखकर पूछा था कि आखिर इसकी क्या वजह है। अगर सुरक्षा दी जा रही है पूरी तरह से दी जाए। पूर्व मंत्री मुरादाबाद दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने कई स्थानीय नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर अपने करीबी लोगों के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की।