सावन माह के दूसरे दिन शनिवार को झमाझम बारिश हुई। दिनभर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सावन माह के दूसरे दिन शनिवार को बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद काले घने बादल छा गए और करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली।