रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत में व्यास प्रवीण शास्त्री ने भगवान के विभिन्न चरित्रों का वाचन कर भक्तों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि भागवत सदा श्रवण करने योग्य हैं। यह जीव संपूर्ण जीवन सांसारिक विषय वासनाओं में ही समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि संसार से वैराग्य कभी नहीं होता। जो जीव भगवान की कथा श्रवण करता है, उसका मन धीरे-धीरे ईश्वर में लगने लगता है।