प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ भारत की राजनीति को नई दिशा ही नहीं दी, करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा की किरण भी जगाई है। उनका जीवन एक प्रेरणादायक गाथा है। बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा प्रधानमंत्री ने कई जनोपयोगी अभियानों को बढ़ावा देकर देश की नई पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संघर्षों को अवसर में बदलने का साहसिक कार्य किया है।