भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान के तहत अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट की बैठक में 19 जुलाई को होने वाले विराट हिंदू विवाह सम्मेलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में अर्द्धमौनी ने कहा कि दाम्पत्य संस्कार ही सृष्टि विस्तार का आधार है। स्वागत, पंजीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सम्मान, भोजन, आवास, मंच संचालन, पाणिग्रहण संस्कार, वर-वधू सज्जा और पूजा सहित विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।