नया मुरादाबाद क्षेत्र में सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा इतना खतरनाक है कि दोपहिया वाहन चालक उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।