पारकर इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्र समागम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। छात्रों ने स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य एसके नेथन ने अतिथियों का स्वागत किया। पारकर एक्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र अरुण गुप्ता और हिमांशु गुप्ता ने निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए, जबकि सेवानिवृत्त अध्यापकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और पुरानी यादों को कैमरे में कैद किया।