श्री कृष्ण यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर काशीराम नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को आचार्य धीरशांत अर्द्धमौनी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अनंत अवतार लिए उसमें गोवर्धन लीला में भगवान ने गिरिराज अवतरण लेकर बृजवासियों के ऊपर मां अन्नपूर्णा की कृपा का अधिकारी बनवाया। इंद्र के यज्ञ के स्थान पर गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग अर्पण करके गोवर्धन पूजन कराया। इस कारण इंद्र ने क्रोध में आकर संपूर्ण ब्रज में भारी बारिश करके उत्पात मचाया लेकिन भगवान बाल कृष्ण सबकी रक्षा की। आचार्य ने बताया कि अगर मनुष्य नाम जप को सावधानी से कर लें तो बहुत जल्दी काम हो जाएगा और भगवत्प्रेम की भगवत्संबंधी स्मृति जागृत हो जाएगी।