एमएसएमई मंथन कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई के प्रमुख रचित अग्रवाल ने उद्योग जगत की चुनौतियों और सुझावों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2045 तक एमएसएमई को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसके लिए उद्योगों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। कहा कि सरकार को एमएसएमई प्रोत्साहन अवार्ड शुरू करना चाहिए, ताकि रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों को पहचान मिल सके।