फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने उद्योगों और युवाओं के लिए उठाए अहम कदम: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

मुरादाबाद में आयोजित अमर उजाला एमएसएमई कॉन्क्लेव में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि 2017 से पहले उद्योग क्षेत्र में कई कठिनाइयां थीं लेकिन अब इसमें बड़ा विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि लघु उद्योग को बढ़ावा मिले। लोगों को रोजगार और उनकी समस्याओं का समाधान हो। पहले उद्योग का पंजीकरण कठिन था, अब यह ऑनलाइन आसानी से हो जाता है। उन्होंने युवा वर्ग पर जोर देते हुए कहा कि सभी को नौकरी नहीं मिल सकती, इसलिए सरकार ने 18 से 40 साल की आयु वाले युवाओं को 25 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना बनाई है। यह योजना युवाओं को अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने का अवसर देती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें