प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। किसी प्रकार के सामान की कमी होने पर उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने सर्किट हाउस में विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रत्येक बिंदुओं पर सवाल किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के दिशा निर्देश दिए। बताया कि क्षय रोगियों के मामले में जनप्रतिनिधियों को जोड़ें। विधायक, एमएलसी और मेयर मरीजों को गोंद लें।