मुरादाबाद में कांग्रेसियों ने वोट चोर-गद्दी छोड़ नारे के साथ शहर में कैंडल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इस मौके पर चुनाव आयोग हाय हाय के नारे भी गूंजते रहे। सिविल लाइंस के एकता द्वार पर जिला व महानगर कांग्रस के कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर पहुंचे। इस बीच जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रेस क्लब के सामने से होते हुए गांधी प्रतिमा शहीद पार्क पहुंचे। रास्ते में कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ और चुनाव आयोग हाय हाय के नारे लगा रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मामले में सरकार कटघरे में खड़ी है।