फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की दिक्कतों पर जताई चिंता, डीएम को सपा सांसद ने सौंपा ज्ञापन

विमल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 07:34 PM IST

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जनपद में फैली अव्यवस्था और मतदाताओं को हो रही परेशानियों के बीच सपा सांसद रुचिवीरा डीएम से मिलीं। प्रक्रिया की समयसीमा तीन माह बढ़ाने की मांग करते हुए यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। सांसद ने ज्ञापन में कहा कि बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे जबकि आयोग के निर्देश बिल्कुल स्पष्ट हैं। मतदाताओं को फार्म बांटने के बजाय कई बीएलओ एक जगह बैठकर कागज वितरित कर रहे हैं जिससे बड़ी आबादी तक प्रपत्र पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। रुचिवीरा ने आरोप लगाया कि कई बीएलओ गणना प्रपत्र (फॉर्म) को लेकर स्वयं भ्रमित हैं और मतदाताओं को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कई बूथों पर 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध ही नहीं है जबकि यह सूची एसआईआर प्रक्रिया में अनिवार्य है। मतदाता नाम ढूंढने के लिए भटक रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें