फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए उत्साह के साथ केंद्र पर पहुंचे छात्र, बोले- पूरे होंगे अरमान

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह दिखा। मुरादाबाद और अमरोहा समेत अन्य जिलों में सुबह से ही परीक्षा देने के लिए चयनित केंदों पर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे थे। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर उत्सुकता दिखी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा पांच नवंबर को 38 शहरों के 45 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 38 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। मुरादाबाद में आईएफटीएम विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें