उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुरादाबाद के साथ-साथ जनपद अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और सम्भल के अधिकारियों ने भी भाग लिया। समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और मौजूदा तैयारियों का जायजा लिया।