मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मनोकामना मंदिर में कीर्तन के बाद परंपरागत कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।