बिलारी थाना क्षेत्र के ग्वारऊ गांव में पेड़ काटते समय विद्युत पोल की चपेट में आकर मजदूर प्रेम सिंह की मौत हो गई। घटना को इत्तेफाकिया हादसे में दर्ज कर पुलिस ने प्रेम सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्वारऊ गांव में एक किसान के खाली प्लाट में कीकर का पुराना पेड़ खड़ा हुआ था। किसान ने पेड़ काटने का ठेका थाना कुंदरकी के मुंडिया जैन गांव निवासी श्योराज सिंह को दे दिया। उसने इस काम में प्रेम सिंह को लगाया था।