मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे तीन किलो 288 ग्राम अफीम बरामद की। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली महिला हेमंती देवी ने कपड़ों में अफीम छिपा रखी थी। बरामद की गई अफीम की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर अफीम तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।