बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र प्रथम के तत्वाधान तथा रुहेलखंड पश्चिम प्रांत की मैत्री शाखा के संयोजक में क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलाधिपति टीएमयू सुरेश जैन किया। इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्तराखंड पूर्व प्रांत की जेसी पब्लिक स्कूल रूद्रपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में रुहेलखंड पश्चिम प्रांत के आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर की टीम का दूसरा स्थान रहा। वहीं प्रो. उमा शर्मा, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ. सीमा अग्रवाल और प्रभाकर जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एनसीआर डॉ. तरुण शर्मा ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री भाविप विनीत गर्ग, विशिष्ट अतिथि निदेशक एमआईटी वाई पी गुप्ता, कार्यक्रम पर्यवेक्षक राष्ट्रीय संस्कार गतिविधि सदस्य आरके गुप्ता, राजीव गोयल, पवन गौतम, नरेंद्र अरोड़ा और पाला मेहता आदि मौजूद रहे।