कांवड़ यात्रा के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और भगवान शिव के भक्तों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ मुरादाबाद के कोर्ट रोड स्थित कंजरी सराय में रहने वाले जग्गा सिंह भी अपनी परंपरा निभाने में जुटे हैं। वह पिछले 35 वर्षों से लकड़ी की कांवड़ तैयार कर रहे हैं और कहते हैं कि यह सिर्फ रोज़ी-रोटी नहीं, बल्कि उनके लिए भक्ति और सेवा का मार्ग है। जग्गा सिंह बताते हैं कि हर साल श्रावण मास से पहले दूर-दूर से लोग उनकी बनाई हुई कांवड़ खरीदने आते हैं।