पाकबड़ा थाने की पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपी सरकार हुसैन और जहरूल को गिरफ्तार कर आठ तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह बवाल ग्रस्त जिले बरेली, संभल समेत अन्य जिले से ऑर्डर के बाद तमंचे तैयार कर रहे थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।