मुरादाबाद में बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा 112 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर लौटे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।