मुरादाबाद में तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।