यूपी के मुरादाबाद स्थित बिलारी में कोचिंग से लौट रही एक बारहवीं की छात्रा को उसकी सहेलियों द्वारा बुर्का पहनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया गया था। पुलिस ने भी इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।