हिंदू मंडल किसरोल ने 84 घंटा मंदिर परिसर में भगवान पशुपतिनाथ की भव्य महाआरती का आयोजन किया। इसके मुख्य यजमान केके मिश्रा रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदू मंडल के अध्यक्ष अरविंद जॉनी ने देश, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। आरती के दौरान जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।