बुधबाजार में मोमबत्ती फैक्टरी में लगी आग डीजल और अन्य केमिकल के कारण तेजी से फैलती गई। आग बुझाने के लिए मुरादाबाद समेत छह जिलों से दमकल की 15 गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब 100 अग्निशमन कर्मियों ने 10 घंटे तक अभियान चलाया। तंग गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।