ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बथुआ खेड़ा में सोमवार को किसानों ने भारी पुलिस की मौजूदगी में सेंचुरी पेपर मिल की खाली पड़ी अधिगृहीत की गई भूमि को ट्रैक्टरों से जोतने का प्रयास किया। इससे पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पंचायत के मंच से यूनियन के नेताओं के समझाने पर ट्रैक्टरों को रोक दिया गया। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित चार मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह व एएसपी अमरिंदर सिंह को दिया गया। सोमवार को सुबह दस बजे से बथुआ खेड़ा में सेंचुरी की भूमि पर भाकियू चढूंनी के नेतृत्व में मांगों को लेकर पंचायत शुरू हुई।