पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनजीसीए के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने नरमू के संयोजन में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उसके अन्य सहयोगी परिषदों के साथ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल का आगाज किया है।