फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली होगी ग्रीन, शहरवासियों को भा रहे इको फ्रेंडली पटाखे

विमल शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:53 AM IST

दीपावली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में पटाखों की दुकानें सज गईं हैं। इस साल लोगों का रुझान पारंपरिक पटाखों से हटकर ग्रीन पटाखों की ओर बढ़ा है। जीएमडी रोड, हनुमान मूर्ति, गुरहट्टी, ताड़ीखाना, रामगंगा विहार, बुद्ध विहार और समेत कई इलाकों में दुकानदारों ने पटाखों के स्टॉल लगाए हैं। यहां पर ज्यादातर दुकानें केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री कर रही हैं और ग्राहक इन्हें बड़े उत्साह के साथ खरीद रहे हैं। दीपावली से लगभग एक महीने पहले से ही ग्राहकों ने खरीदारी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, ग्रीन पटाखों की मांग और बढ़ गई है। यह पटाखे काशी से मंगवाए गए हैं, जिनकी कीमतें 30 रुपये से लेकर 16 हजार रुपये तक हैं। बाजार में 200 रुपये में मिलने वाला फुलझड़ी का पैकेट ग्रीन पटाखों में करीब 400 रुपये का मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें