मुरादाबाद में ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने चारों श्रम संहिता रद्द करने की मांग को लेकर डीएम और उप श्रम आयुक्त कार्यालय प्रदर्शन किया। कहा गया कि कुर्बानियों से हासिल श्रम कानूनों का अपहरण नहीं होने दिया जाएगा। देश के केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में ट्रेड यूनियन, खेत मजदूर और किसान संगठनों के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क सिविल लाइन में जुटे। यहां से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे।