रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।