फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या, पीएसी आईजी के आवास पर ड्यूटी में था तैनात

विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:19 PM IST

आईजी पीएसी के आवास पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिपाही शिवम कुमार ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह संतरी के रूप में तैनात थे। सिपाही की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला सिपाही शिवम मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। वह 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी ड्यूटी आईजी पीएसी के आवास पर चल रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें