मुरादाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल और महान स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती भी मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए देश की एकता और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।