भूड़े का चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।