जिला गंगा समिति के तत्वाधान में परिवर्तन-दी चेंज संस्था द्वारा लालबाग स्थित काली माता मंदिर के निकट रामगंगा नदी तट पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट को एकत्रित किया।