फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर अभिभावकों को टोकें बच्चे: डीआईजी

विमल शर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:53 PM IST

छात्र-छात्राएं आज यहां से एक संकल्प लेकर जाएं कि यातायात नियम तोड़ने पर वह अपने अभिभावकों को टोकेंगे। घर का कोई सदस्य दोपहिया वाहन लेकर निकले तो उन्हें हेलमेट उठाकर दें। चार पहिया वाहन में बैठते ही सीट बेल्ट बांधने के लिए कहें अगर हर घर का बच्चा यह करने लगेगा तो कोई व्यक्ति ऐसा नहीं बचेगा जिस तक हमारा संदेश नहीं पहुंचेगा। यह बातें डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस लाइन में यातायात माह के शुभारंभ के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण एक नवंबर को यातायात माह शुभारंभ नहीं हो पाया था। सोमवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीआईजी ने महिला क्रिकेट विश्वकप की जीत पर सभी को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने छात्र- छात्राओं से कहा कि यदि कोई यातायात नियमों के बारे में जानता है तो वह यहां आकर बाकी सभी विद्यार्थियों को बताए। कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अजरा परवीन ने मंच पर आकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जनपद में मिशन रोड सेफ्टी के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीआईजी ने सभी को यातायात निमयों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी और एसएसपी ने यातायात जाकरूता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान आरटीओ राजेश सिंह, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय, सीओ कुलदीप कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें