सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ठीक सामने अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 50वर्ष के बीच लग रही है। शव पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।